Hindi Dollar

Money Knowledge in Hindi.

25 May 2020

How to Pay LIC Premium Online | LIC के प्रीमियम ऑनलाइन कैसे भुगतान करें |


                        
Pay Lic Premium Online | LIC के branch office जाकर lic preimium जमा करना समय व्यर्थ करने के साथ साथ एक थकावटपूर्ण कार्य भी है | Lic काउंटर पर लम्बी लाइन, रास्ते की ट्रैफिक जैम आदि प्रीमियम जमा करने के काम को और अधिक तनावपूर्ण बना देता है |

 कभी कभी आप अपने प्रीमियम की राशी अनपे lic एजेंट को देते है और एजेंट काउंटर पर जा कर जमा कर आते है | पर आपके एजेंट यह काम तुरंत नहीं करते है | वह कई दिन बाद जाते है और प्रीमियम जमा करते है | जब तक प्रीमियम जमा नहीं हो जाता आपके मन में दुबिधा रह जाता है | क्या आप जानते है इस online के युग में आप घर बैठे मिनिटों में अपना पालिसी के प्रीमियम आसानी से  जमा कर सकते है |

How to Pay LIC Premium Online | LIC Premium Online bhugtan kaise kare |

अतः किस तरह LIC Premium Online Pay करें ( How to pay Lic premium online ), इस पर मैं आपको बिस्तारपूर्वक step by step process बताने जा रहा हु |

आप Lic premium online दो माध्यमों से भुगतान कर सकते है | प्रथम Lic App से , दूसरा Lic के website से |

Lic एप के माध्यम से प्रीमियम का भुगतान कैसे करे ? How pay lic premium online through app ?

Step – 1

सबसे पहले आप Google play store पर जाये और वंहा से LIC all in one app ( LIC Customer app ) डाउनलोड करके इनस्टॉल करले |


LIC Customer app



Step – 2

एप को ओपन करे तथा New user Registration बटन पर क्लिक करे |



LIC all in one app



Step – 3


New user Registration बटन पर क्लिक करने पर निम्न प्रकार का एक फॉर्म खुलेगा |


How pay lic premium online through app



सबसे पहले अपना पालिसी न० डाले | अगर आपका Lic में  एक से अधिक पालिसी है, तो कोई एक पालिसी न०डाल सकते है | पालिसी न० डालने के बाद उस पालिसी का प्रीमियम बिना टेक्स का डाले |

 जैसे मान लेते आपका पालिसी का क़िस्त 3550 रुपये है तथा टेक्स के साथ 3600 रुपये है तो आपको 3550  डालना है | इसका जानकारी आपके पास उपलब्ध रसीद से मिल सकता है |  अपना जन्म तिथि वही डाले जो पालिसी सर्टिफिकेट में  दर्ज है | लिंग, मोबाइल न० ( अगर पहले से ही मोबाइल न० lic में registered है तो registered मोबाइल न० ही डाले अन्यथा आपका कोई भी मोबाईल न० डाल सकते है ) फिर ईमेल तथा PAN डाले | रजिस्ट्रेशन के समय PAN डालना अनिवार्य नहीं , बाद में भी uptade कर सकते है | अंत में वर्गाकार  बटन पर टिक का sign लगाकर Proceed बटन पर क्लिक करें | 


Step – 4


Proceed बटन दबाने के बाद एक नया पेज खुलेगा  जिसमे आपको user name तथा  password का सिलेक्शन करना है और मोबाइल में भेजे गये OTP को डालकर पेज को आगे proceed करना है | अब आपका registration process कम्पलीट हो चूका


Step – 5

फिर से Lic Customer app को ओपने करे और Registered User बटन पर क्लिक करे | Registered User बटन  पर क्लिक करने के बाद Login का एक पेज खुलेगा, जंहा user Id, password तथा Date of Birth डालकर Sign In करले |


How pay lic premium online through app


Step – 6

अब आप Online payments बटन पर क्लिक करें | एक नया पेज खुलेगा| Renewal Premium / Revival बटन पर क्लिक कर तथा पालिसी नम्बर सेलेक्ट कर Check & Pay बटन पर क्लिक भुगतान के आगे की प्रक्रिया पूरा करें |


How to pay Lic premium onlineHow to pay Lic premium online


नोट - Internet Banking / Debit cards / Credit cards से भुगतान के लिए  Payment gateway में Bill Desk  का चयन करे तथा BHIM / UPI से भुगतान के लिए  के लिए  Standard Chartered का चयन करे |


Pay lic premium without registration by LIC PayDirect App


Pay LIC Premium Online के लिए आप एप में बिना registration के भी lic premium का भुगतान कर सकते है | यह online प्रीमियम भुगतान करने का एक  आसान तरीका है | इसके लिए Google Playstore  में जाकर LIC PayDirectApp डाउनलोड करलें |

Step – 1

एप को ओपन कर proceed बटन दवाये| Pay Direct भाग में please select वाले बटन से Renewal Premium / Revival को चुनकर done कर दें |


LIC PayDirect App


Step – 2

Proceed बटन दबाएँ | अब customer validation वाले पेज में निम्न सूचना भरें |


  • Pay lic premium without registration



  1. Policy Number  
  2. Installment Premium without tax
  3.  Date of Birth ( पोलिसी सर्टिफिकेट में दर्ज जन्म तिथि )
  4.   Emai Id
  5.  Mobile Number

इन सारे सूचनाएं भर कर submit बटन पर क्लिक करें तथा I Agree टैब सेलेक्ट कर पुनः submit बटन दबाये |

Step – 3

Premium Particulars का एक नया पेज खुलेगा, अगर आप अन्य पालिसी के प्रीमियम भी भुगतान करना चाहते है तो Add more Policies for Premium Payment भाग में policy number तथा  Instalment Premium without tax भर कर Add to list बटन पर क्लिक करे  | अन्यथा नीचे के Proceed बटन दबाये |

Step – 4

Proceed बटन दबाने के बाद Check & Pay टैब पर क्लिक कर Bill Desk के माध्यम से प्रीमियम का भुगतान करें |

नोट - Internet Banking / Debit cards / Credit cards से भुगतान के लिए  Payment gateway में Bill Desk  का चयन करे तथा BHIM / UPI से भुगतान के लिए  के लिए  Standard Chartered का चयन कर |


इस प्रकार Pay LIC  Premium Online की प्रक्रिया पूरा होने एवं प्रीमियम का भुगतान  हो जाने पर आप के Email में प्रीमियम भुगतान का रिसीप्ट lic द्वारा भेज दिया जाता है, जंहा से आप डाउनलोड कर सकते है |


Car Insurance Claim Process | कार इन्सुरंस क्लेम विधि |



                                     
घर पर एक कार का होना निश्चित रूप से आपका दिली तम्मना है | इसके लिए आप एक एक पैसो का बचत करते है, बैंक से लोन लेते है  और अपना मनपसंद सपनों का कार खरीदते है | घर में कार आने से परिबार की ख़ुशी दुगनी हो जाती खासकर बच्चे तो अधिक ही उत्साहित और  प्रफुल्लित होते है |

Car Insurance Claim Process


परन्तु दुर्भाग्य से कभी आपका कार दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो, इन खुशियों में बाधा उत्पन्न होती है | कार का दुर्घटना का शिकार होने का अर्थ जान माल की क्षति, जो आगे चलकर आर्थिक क्षति का रुप लेती है | आर्थिक क्षति आपके जीवन को विपरीत रूप से बुरी तरह प्रभाबित करते है |

कार इन्सुरंस क्लेम प्रोसेस 


 कार एक्सीडेंट से उत्पन्न आर्थिक क्षति से निजात पाने के लिए आपको चाहिए कार इन्सुरंस | कार इन्सुरंस, एक्सीडेंट से उत्पन्न आर्थिक क्षति को बहुत हद तक कम कर सकता है |

कार का इन्सुरंस कराना क़ानूनी तौर पर अनिवार्य कार्य है | अतः हमें  बाध्य होकर न चाहते हुए भी कार का इन्सुरंस कराना पड़ता है | पर कार का इन्सुरंस कराना बेकार नहीं जाता, एक्सीडेंट हो जाने पर कार इन्सुरंस हमे अनेक मुसीबतों से रक्षा करती है |

सिर्फ कार का इन्सुरंस होना ही पर्याप्त नहीं है, आपको car insurance claim process का सठीक जानकारी होना अति अवश्यक है | सठीक जानकारी के अभाव में एक्सीडेंट हो जाने पर इन्सुरंस कंपनी से इन्सुरंस कवरेज के राशी पाने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है |
आइये, आपको चरण दर चरण car insurance claim process की जानकारी देने की कोशिश कर रहा हूँ |

आगे बढ़ने से पहले हम कार इन्सुरंस के प्रकार – Types of Car Insurance -  के बारे में जानेंगे| मुख्य तौर पर कार इन्सुरंस दो प्रकार के होते है |
                                                                                  
पहला - Comprehensive car insurance अर्थात व्यापक कार इन्सुरंस जिसमें आपके कार, ड्राईवर, कार के अन्दर बैठे यात्री, आपके कार द्वारा टक्कर मरे गये अन्य गाड़ी या व्यक्ति आदियो का बीमा भी शामिल रहता है | इस प्रकार के बीमा थोड़ा महँगा होता है | कभी कभी इस प्रकार के बीमायो में कार को प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, तूफान आदि से हुए क्षति को भी  शामिल किया जाता है |

दूसरा -  Third party car insurance अर्थात तृतीय पार्टी कार इन्सुरंस इसमें आपके कार तथा आपके कार के अन्दर बैठे व्यक्तियों का बीमा नहीं होता है बल्कि आप के कार द्वारा टक्कर मारे गयें अन्य गाड़ी या व्यक्तियों का बीमा को शामिल किया जाता है | इस प्रकार के बीमा सस्ता होता है | यह बीमा आपको आर्थिक सहायता उपलब्ध नहीं कराता है | आमतौर  पर क़ानूनी प्रक्रियाओ से बचने के लिए इस प्रकार के बीमाओ को ख़रीदा जाता है |

Car insurance claim process – कार इन्सुरंस क्लेम विधि


Step 1 जैसे ही आपका कार दुर्घटनाग्रस्त होता है, आपको अपने कार इन्सुरंस कंपनी को दुर्घटना का सूचना देना है | आमतौर पर 24 घंटों के अन्दर बीमा कंपनी को सुचना देना होता है, लेकिन किसी किसी कंपनी में यह समय सीमा कुछ अधिक भी रहता है | पर आप समय गवाए बिना कंपनी को या उस कंपनी के बीमा एजेंट को सूचित करें | दुर्घटनाग्रस्त कार को दुर्घटना स्थल से हटाये नहीं, उसे वही रहने दे |

Step 2 दुर्घटनाग्रस्त कार तथा उस स्थल के कुछ फोटो ले लें और 1 – 2 मिनिटों का एक विडियो बना लें|

Step 3 - दुर्घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दें तथा थाना में दुर्घटना का FIR दर्ज कराए | FIR में अपने कार का रजिस्ट्रेशन न०, दुर्घटना की तिथि, समय, ड्राईवर एवं अन्य यात्रियो का विबरण का उल्लेख करें | अगर आपके कार को किसी अन्य गाड़ी द्वारा टक्कर मारी गयी है तो उस गाड़ी का सारा विबरण भी FIR में उल्लेख अवश्य करें | बीमा जानकारों का कहना है कि सिर्फ छोटी दुर्घटनाओं जैसे dent आदि नष्ट होना, को छोड़ कर अन्य बड़ी दुर्घटना, कार की चोरी आदि सभी मामलों में बीमा दावा के लिए FIR कॉपी का होना अनिवार्य है |

Step 4 – दुर्घटना स्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियो, यदि कोई हो तो, के नाम, पता तथा मोबाइल न० नोट करलें | ये आगे चल कर मुआवजा दिलाने में मदद साबित हो सकता है |

Step 5  बीमा कंपनी को दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर कंपनी घटना स्थल पर निरीक्षक (Surveyor ) भेजता है | बीमा निरीक्षक घटना का जाँच करता है, क्षति का आकलन करता है, तथा अव्यश्कता पड़ने पर स्थल पर उपस्थित लोगों से पूछताछ भी करता है | निरीक्षक की अनुमति मिलने पर कार को मरम्मत के लिए गेराज ले जा सकते है |

·         कुछ बीमा कम्पनी  कैशलेस दावा सुबिधा - cashlees claim facility - देते है | cashless claim facility के तहत उस कंपनी द्वारा सूचीबद्ध गेराजों का एक नेटवर्क होता है, कंपनी द्वारा सूचीबद्ध किसी निकटतम गेराज में कार का मरम्मत किया जा सकता है | मरम्मत का बिल बीमा कंपनी सीधा उस गेराज को भुगतान करेंगे | इस बिधि में आपको खर्चा करने की जरुरत नहीं होता है |

·         अधिकतर बीमा कंपनी reimbursment claim अर्थात क्षतिपूर्ति दावा द्वारा कार मालिक को बीमा राशी का भुगतान करते है | इस बिधि में, निरीक्षक द्वारा मरम्मत की अनुमति मिलने के उपरांत आप अपने मनपसंद गेराज में  कार का मरम्मती करा सकते है | मरम्मती के बाद बिल को बीमा कंपनी में जमा करने के उपरांत बीमा कवरेज के अनुसार राशी का भुगतान किया जाता है |

क्षतिपूर्ति दावा हेतु आवेदन के साथ संलग्न दस्ताबेजों की सूची


1.      कार इन्सुरंस पालिसी बांड के कॉपी
2.      थाना में दर्ज की गयी FIR कॉपी
3.      ड्राइविंग लाइसेंस के कॉपी
4.      कार registration certificate के  कॉपी
5.      क्षतिग्रस्त कार के मरम्मत का खर्च विवरणी
6.      शारीरिक क्षति के मेडिकल रिपोर्ट ( यदि कोई हो तो )
7.      अन्य किसी खर्च के मूल रिकॉर्ड
8.      इन्सुरंस claim के लिए  आवेदन पत्र

बीमा राशी का भुगतान

  बीमा कंपनी द्वारा नियुक्त निरीक्षक के जाँच प्रतिवेदन एवं निरीक्षक द्वारा दुर्घटना के आकलन संबंधी रिपोर्ट तथा आपके द्वारा जमा किये गये सभी आवश्यक कागजातों को कंपनी जाँच कर भुगतान की राशी तय करती है | बीमा कंपनी चेक या बैंक खाते में सीधा ट्रान्सफर के माध्यम से आपको बीमा राशी का भुगतान करता है |


                                                               Disclaimer 
ऊपर लिखित विबरण केबल जानकारी के लिए है|इसका संबंध किसी भी बीमा विशेष कंपनी से नहीं है| अधिक जानकारी के लिए अपने बीमा कंपनी से संपर्क करें | 
                                                  


24 May 2020

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana in Hindi | PMSBY in Hindi



सुरक्षा हमेशा से मानव जीवन में प्राथमिकता पर रहा है | आदि कल से लेकर वर्त्तमान समय तक मानव सुरक्षित रहने के लिए हर एक उपाय को अपनाते आरहा है | चाहे वह व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामुदायिक, या फिर देश की सुरक्षा की बात हो, हम प्रत्येक स्तर पर सुरक्षा को प्राथमिकता देते है | घर हो या बाहर, जिंदिगी दुर्घटनाओ से भरा पड़ा है | हमारे भरपूर कशिश के बावजूद कभी कभार दुर्घटनाओ को टालने में हम असमर्थ रहते है और दुर्घटना हमें अपना शिकार बना लेती है |

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana


हर चीज हमारे हाथ में नहीं होती है, पर कुछ चीजे जरुर हमारे हाथ में होती है उनमे से एक है बीमा | बीमा से हम अनहोनियों को टाल तो नहीं सकते पर जोखिमो को अवश्य कम कर सकते है | अर्थात कुछ हद तक आर्थिक क्षति को पूर्ति करने में सफल होते है |

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana 


यह भारत सरकार द्वारा संचालित बहुत ही कम प्रीमियम पर भारत के नागरिकों को दिए जाने वाला दुर्घटना बीमा ( Accidental insurance ) है | इस Bima Yojana का प्रमुख्य उदेश्य गरीव परिवार के सदस्यों का दुर्घटनाग्रस्त होने पर क्षतिपूर्ति के रूप में आर्थिक मदद करना |

चलिए इस महत्पूर्ण योजना संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करें | इस लेख में हम इस योजना से जुड़ने की आहर्ता, प्रीमियम, कवरेज, टर्म तथा योजना के लाभ के विषय में चर्चा करेंगे |

What is PMSBY ? प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना क्या है


भारत सरकार ने वर्ष 2015 में भारत के नागरिकों के लिये इस दुर्घटना बीमा योजना को प्रारंभ किया | देश के ग्रामीण इलाकों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, जो बीमा से लगभग अनछुता है, को जीवन बीमा से जोड़ना इस योजना का मुख्य लक्ष है | कम प्रीमियम पर देश के नागरिक दो लाख का दुर्घटना बीमा का लाभ इस योजना के माध्यम ले सकते है |


Who is eligible for PMSBY? इस योजना से जुड़ने की पात्रताएं |


  1. उम्र – 18 वर्ष से 70 वर्ष
  2. मान्यता प्राप्त बैंक में बैंक खाता होना
  3. आधार संख्या होना
  4. NRIs भी इस योजना का लाभ ले  सकते है


Premiumवार्षिक प्रीमियम |


  1. मात्र 12 रूपये के वार्षिक प्रीमियम के भुगतान पर इस योजना से जुड़ सकते है | प्रीमियम की राशी आपके सेविंग बैंक खाते से काट ली जाती है |
  2. पालिसी अवधि – 1 जून से 31 मई | Renewal premium का प्रति वर्ष भुगतान करने पर अपने उम्र के 70 वर्ष तक इस योजना का लाभ लिया जा सकता है |
  3. Auto debit के माध्यम से प्रति वर्ष आपके सेविंग बैंक खाते से 25 से 31 मई के बीच प्रीमियम की renewal राशी कट जाती है |
  4. Auto debit के लिए आपको बैंक में सहमती पत्र देना पड़ता है जो अक्सर policy चालू करने के समय ही बैंक वाले आप से ले लेते है |


 Bima Coverage – बीमा कवरेज


  1. 12 रूपये के प्रीमियम पर दो लाख रूपये के  कवरेज इस योजना से मिलता है | दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण रूप से अपाहिज होने पर दो लाख की राशी तथा अर्ध अपाहिज होने पर एक लाख की राशी बीमा कंपनी द्वारा दिया जाता है |
  2. मृत्यु –  दुर्घटना में बीमाधरी की मृत्यु होने पर नॉमिनी को दो लाख की राशी मिलता है |
  3. पूर्ण अपाहिज  - दुर्घटना में दोनों हाथ या दोनों पैर या दोनों आँख की पूर्ण क्षति अथवा इनके कभी न उपयोग करने लायक हो जाना अथवा एक आँख तथा एक हाथ या एक पैर के क्षति के स्थिति में दो लाख की बीमा राशी प्राप्त होता है |
  4. अर्ध अपाहिज  - दुर्घटना में एक पैर या एक हाथ या एक आँख की क्षति या इनके अनुपयोग के लायक हो जाने के स्थिति में एक लाख की बीमा राशी प्राप्त होता है |


प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से कैसे जुड़े? How to join Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana ?


आपका जिस बैंक में वचत खाता है, वंहा जाकर pmsby के form, auto debit हेतु सहमती पत्र भर कर  तथा साथ में  आधार कार्ड के फोटोकॉपी संलग्न कर जमा करें | ध्यान रखने योग्य बात है कि आपका आधार आपके बैंक खाते के साथ लिंक होना चाहिए | आधार में दर्ज जन्म तिथि ही पोलिसी के लिए मान्य जन्म तिथि हो जायेगा |
अगर आपके खाते में Net Banking की सुविधा है तो आप सीधे Net Banking के माध्यम से बैंक जाये बगैर इस योजना का लाभ ले सकते है |


प्रमुख दुर्घटनाएं जो कवरेज में शामिल नहीं है |


जानबूझकर अपने आप को चोट पहुँचाना , आत्महत्या या आत्महत्या का प्रयास, नशे की लत या नशे में  आत्महत्या का प्रयास, आपराधिक इरादे के साथ या बिना किसी अपराधिक इरादे से कानून के उल्लंघन में किए गए अधिनियम से उत्पन्न कोई भी नुकसान |

Important Term and conditions ( पालिसी के मुख्य नियम एवं शर्ते )


  1. यदि किसी ग्राहक के पास एक अधिक बैंकों में बचत खाते हैं, तो केवल एक खाते से पीएमएसबीवाई पालिसी जारी की जाएगी। यदि ऐसी कई पालिसीयां मौजूद हैं, तो ऐसी पॉलिसियों के प्रीमियम ग्राहक के संबंधित खाते में वापस कर दिया जाएगा और ऐसे अतिरिक्त पालिसी अनुरोधों के लिए कोई दावा नहीं किया जाएगा। बीमा कवर खाते से प्रीमियम डेबिट की तारीख से शुरू होगा |
  2. ग्राहक को पॉलिसी के प्रारंभ होने के बाद, अर्थात 1 जून के बाद किसी भी समय जुड़ने पर भी पूर्ण वार्षिक प्रीमियम देना होगा।
  3. योजना में सदस्यता तब तक बरक़रार रहेगी, जब तक कि वार्षिक renewal प्रीमियम तिथि के अनुसार 70 वर्ष की आयु प्राप्त होने तक देय होगा |
  4. ग्राहक द्वारा प्रदान की गई कोई भी जानकारी असत्य पाई जाती है, तो इस योजना की सदस्यता को योजना में शामिल होने की तारीख से रद्द माना जाएगा और उसके संबंध में भुगतान किया गया सभी प्रीमियम जब्त किया जाएगा |
  5. 12 रुपये का नवीकरण प्रीमियम (जीएसटी सहित) प्रत्येक वर्ष के 25 मई से 31 मई के बीच बचत खाते से ऑटो डेबिट किया जाएगा। ऑटो नवीनीकरण को रद्द करने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को वर्ष के 30 अप्रैल से पहले इस तरह का अनुरोध प्रस्तुत करना होगा। योजना के मानदंडों के अनुसार बीमित व्यक्ति की पात्र आयु तक नवीकरण प्रीमियम में ऑटो डेबिट के माध्यम से कटौती की जाएगी।


पालिसी की समाप्ति


  1. आपके ईच्छा पर बैंक पालिसी को बंद कर सकते है, अगर आप ऐसा बैंक को लिखित रूप से देते है |
  2. अगर आप के खाते में renewal प्रीमियम (12 रु०) हेतु न्यूनतम राशी निर्धारित तिथि तक उपलब्ध न हो, योजना के सदयस्ता से आप बाहर हो सकते है |
  3. आपके द्वारा दिए गये जानकारी असत्य पाये जाने पर भी आपका सदयस्ता समाप्त किया जा सकता है |


निष्कर्ष (Conclusion)


बीमा हमे दुर्घटना के समय आर्थिक सहायता देता है | आर्थिक रूप से असमर्थ लोग आज भी बीमा के पहुँच से बहार, इस स्थिति में Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana गरिवों के लिए राम बाण की तरह काम कर रहा है | इतने कम प्रीमियम पर शायद ही कोई सुरक्षा बीमा उपलब्ध है | अतः सभी को इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ अवश्य उठाना चाहिए |





Group Term Life Insurance | ग्रुप टर्म लाइफ इन्सुरंस |


                    
Group Term Life Insurance | वर्तमान  समय में अन्य सुरक्षा के साथ आर्थिक सुरक्षा एक अति महत्पूर्ण विषय है | आप अपने परिवार के भरण पोषण के लिए  कढ़ी मेहनत करते है | अपने बच्चो , पत्नी, तथा माता – पिता के हर एक ख्वाइश को पूरा करने हेतु तत्पर रहते है |


 लेकिन एक सवाल पैदा होता है कि आपके बाद परिवार का देखभाल कौन करेगा ? इस सवाल का एक जवाव है वह है बीमा जिसे अंग्रेजी में इन्सुरंस कहते है | बीमा एक आर्थिक सुरक्षा कवच है, जो बुरे समय में आपके परिवार  को सबसे अधिक आर्थिक सहायता प्रदान करते है |


Group Term Life Insurance



Life insurance कई प्रकार के होते है | जैसे Endowment life insurance, Term life insurance, Whole life insurance | इस आर्टिकल में हम टर्म जीवन बीमा अर्थात Term life insurance, तथा types of term life insurance, term insurance benefits आदि के विषय में चर्चा करेंगे |

 टर्म लाइफ इन्सुरंस के प्रकार ( Types of term life insurance )


टर्म लाइफ इन्सुरंस पालिसी मुख्य रूप से दो तरह के है |  पहला Group term life insurance तथा दूसरा Term life insurance इसे “सामान्य टर्म लाइफ इन्सुरंस” भी कहते है |


सामान्य टर्म लाइफ इन्सुरंस व्यक्तिगत रूप से किसी insurance company से ख़रीदा जाता है, जो सिर्फ policyholder को ही एक निश्चित समय सीमा तक बीमा सुरक्षा देती है |

 ग्रुप टर्म जीवन बीमा क्या है ? – What is group term life insurance?


सामान्य अर्थ में टर्म इन्सुरंस एक ऐसा बीमा सुरक्षा है, जिसमे बीमाधारक की मृत्यु होने पर ही उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिलता है | पालिसी अवधि समाप्त होने तक अगर बीमाधारक जीवित रहता है, तो उस स्थिति में किसी प्रकार का आर्थिक लाभ नहीं मिलता है | अर्थात टर्म इन्सुरंस पालिसी अन्य इन्सुरंस पालिसी की तरह बचत योजना नहीं है | यह केवल एक सुरक्षा पालिसी है |


जैसे की नाम से ही पता चलता है, ग्रुप टर्म लाइफ इन्सुरंस किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि लोगों के एक ग्रुप अर्थात समूह को सुरक्षा प्रदान करता है | यह ग्रुप या समूह  कई प्रकार से निर्मित हो सकते है | जैसे –

  1. Employers  और  Employees के group                       
  2. Non – Employers  और  Employees के group
  3. Banks  और इसके  Account holders  के group
  4. Financial organization और इसके Members  के group
  5. Professional group ( व्यावसायिक ग्रुप )
  6. किसी अन्य प्रकार के ग्रुप


किसी नियोक्ता (company) अपने कर्मचारियों के लिए  किसी बीमा कंपनी से group term insurance  policy खरीदता है और पालिसी उस कम्पनी के नाम से रहता है | जिसे master policy कहा जाता है | उस कंपनी के अधीन कार्यरत कर्मचारी स्वतः ही उस कंपनी द्वारा ख़रीदे गये ग्रुप टर्म इन्सुरंस के कवरेज के अंतर्गत आ जाते है |


जैसे जैसे नये कर्मचारी उस कंपनी से जुड़ते जाते है, स्वतः ही कंपनी के group term life insurance के कवरेज के दायरे में आ जाते है | लेकिन जब तक कर्मचारी उस कंपनी से जुड़े रहते है, तभी तक उस कर्मचारी का कवरेज कायम रहता है | जैसे ही वह उस कंपनी से हट जाता है, उनका बीमा कवरेज समाप्त हो जाता है |


कुछ कंपनी अपने कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा देने के एवज में उनके वेतन से प्रति माह एक निश्चित राशी काट लेती है | काटे गये राशी बहुत ही कम होती है | कई कंपनी अपने कर्मचारियों को मुक्त में ग्रुप इन्सुरंस कवरेज देती है |


ग्रुप टर्म  इन्सुरंस के खासियत ( Feature of group term insurance plans )


  1. यह काफी सस्ता होती है | प्रीमियम राशी व्यक्तिगत पालिसी राशी के तुलना में कम होता है |
  2. इसमें बीमा कवरेज की राशी अधिक होती है |
  3. आवेदन प्रक्रिया शीघ्र और आसन |
  4. इसमें दस्ताबेजों की आवश्यकता कम होती है |
  5. इस प्रकार के बीमा में पालिसी धारक की पोलिसी समय अवधि के अन्दर मृत्यु  नहीं होने पर पालिसी अवधि समाप्ति के पश्चात् कुछ भी राशी प्राप्त नहीं होती है | अर्थात मैच्युरिटी लाभ नहीं मिलता है |
  6. सरेंडर लाभ भी इस प्रकार के पालिसी में नहीं मिलता है |
  7. कुछ अतिरिक्त भुगतान पर दोहरी दुर्घटना लाभ ( दुर्घटना में मृत्यु होने पर ) |
  8. अन्य जीवन बीमा की तरह इस पर tax benefit का लाभ मिलता है, यदि प्रीमियम का भुगतान आप करते है |


ग्रुप टर्म इन्सुरंस प्लान्स से कैसे जुड़े ? ( How to join group term insurance plans )


आमतौर पर कोई नियोक्ता (company) ग्रुप टर्म इन्सुरंस के master policy खरीद कर अपने कर्मचारियों को उस ग्रुप टर्म इन्सुरंस से जोड़ता है |  इस स्थिति में जो व्यक्ति किसी कंपनी के कर्मचारी नहीं है, उनके लिए ग्रुप टर्म लाइफ इन्सुरंस प्लान्स लेना मुस्किल हो जाता है | वर्त्तमान समय में इसके विकल्प भी बनते जा रहे है | कई बैंक अपने खाता धारकों को कम भुगतान पर ग्रुप इन्सुरंस की सुविधा उपलब्ध करा रही है | कई गैर व्यावसायिक संगठन भी यह सुबिधा दे रही है पर आपको उस संगठन की सदस्य होना होगा | आजकल सामाजिक संगठन भी संगठन के नाम से बीमा कंपनी से ग्रुप टर्म लाइफ इन्सुरंस का मास्टर पालिसी खरीद कर अपने संगठन के सदस्यों को बीमा सुबिधा उपलब्ध करा रही है | इस प्रकार के संगठनों में पालिसी प्रीमियम का भुगतान सदस्यों द्वारा किया जाता है |


ग्रुप टर्म इन्सुरंस प्लान्स प्राप्त करने की योग्यता ( Eligibility to get group term insurance plans)

  1. सदस्यों की आयु 18 वर्ष से 69 तक |
  2. सदस्यों की न्यूनतम संख्या 25 होना चाहिए  | किसी किसी इन्सुरंस कंपनी में यह संख्या कम या ज्यादा भी होता है |
  3. पालिसी टर्म – 1 वर्ष |


कवरेज ( Coverage ) - Benefits 

  1. मृत्यु –  दुर्घटना में बीमाधरी की मृत्यु होने पर नॉमिनी को पूर्ण बीमा राशी मिलता है |
  2. पूर्ण अपाहिज  - दुर्घटना में दोनों हाथ या दोनों पैर या दोनों आँख की पूर्ण क्षति अथवा इनके कभी न उपयोग करने लायक हो जाना अथवा एक आँख तथा एक हाथ या एक पैर के क्षति के स्थिति में पूर्ण बीमा राशी प्राप्त होता है |
  3. अर्ध अपाहिज  - दुर्घटना में एक पैर या एक हाथ या एक आँख की क्षति या इनके अनुपयोग के लायक हो जाने के स्थिति में पूर्ण बीमा राशी के 50 % प्राप्त होता है


निष्कर्ष ( Conclusion )


Group term life insurance वर्त्तमान समय की अनेक आवस्यक्ताओ में से एक है | यह जोखिम को कम करने में कारगर उपाय है जो हमारे परिवार को बुरे वक्त में आर्थिक मदद प्रदान करती है | अपने नियोक्ता से group insurance के कवरेज पाना आपका हक़  है | किसी कंपनी के कर्मचारी नहीं होने के स्थिति में, आपको ग्रुप इन्सुरंस की सुरक्षा प्रदान करने वाले संगठनों से जुड़ कर इसका फ़ायदा लेना चाहिए | यह सस्ता और सबसे अच्छा पालिसी है | आपके बाद अगर कोई आपके परिवार को सहायता करेगा वह पैसा और केवल इन्सुरंस ही है जो सही मायने में मृत्यु के पश्चात परिवार को पैसा उपलब्ध कराता है |