Money Knowledge in Hindi.

Showing posts with label Others. Show all posts
Showing posts with label Others. Show all posts

25 May 2020

How to Pay LIC Premium Online | LIC के प्रीमियम ऑनलाइन कैसे भुगतान करें |


                        
Pay Lic Premium Online | LIC के branch office जाकर lic preimium जमा करना समय व्यर्थ करने के साथ साथ एक थकावटपूर्ण कार्य भी है | Lic काउंटर पर लम्बी लाइन, रास्ते की ट्रैफिक जैम आदि प्रीमियम जमा करने के काम को और अधिक तनावपूर्ण बना देता है |

 कभी कभी आप अपने प्रीमियम की राशी अनपे lic एजेंट को देते है और एजेंट काउंटर पर जा कर जमा कर आते है | पर आपके एजेंट यह काम तुरंत नहीं करते है | वह कई दिन बाद जाते है और प्रीमियम जमा करते है | जब तक प्रीमियम जमा नहीं हो जाता आपके मन में दुबिधा रह जाता है | क्या आप जानते है इस online के युग में आप घर बैठे मिनिटों में अपना पालिसी के प्रीमियम आसानी से  जमा कर सकते है |

How to Pay LIC Premium Online | LIC Premium Online bhugtan kaise kare |

अतः किस तरह LIC Premium Online Pay करें ( How to pay Lic premium online ), इस पर मैं आपको बिस्तारपूर्वक step by step process बताने जा रहा हु |

आप Lic premium online दो माध्यमों से भुगतान कर सकते है | प्रथम Lic App से , दूसरा Lic के website से |

Lic एप के माध्यम से प्रीमियम का भुगतान कैसे करे ? How pay lic premium online through app ?

Step – 1

सबसे पहले आप Google play store पर जाये और वंहा से LIC all in one app ( LIC Customer app ) डाउनलोड करके इनस्टॉल करले |


LIC Customer app



Step – 2

एप को ओपन करे तथा New user Registration बटन पर क्लिक करे |



LIC all in one app



Step – 3


New user Registration बटन पर क्लिक करने पर निम्न प्रकार का एक फॉर्म खुलेगा |


How pay lic premium online through app



सबसे पहले अपना पालिसी न० डाले | अगर आपका Lic में  एक से अधिक पालिसी है, तो कोई एक पालिसी न०डाल सकते है | पालिसी न० डालने के बाद उस पालिसी का प्रीमियम बिना टेक्स का डाले |

 जैसे मान लेते आपका पालिसी का क़िस्त 3550 रुपये है तथा टेक्स के साथ 3600 रुपये है तो आपको 3550  डालना है | इसका जानकारी आपके पास उपलब्ध रसीद से मिल सकता है |  अपना जन्म तिथि वही डाले जो पालिसी सर्टिफिकेट में  दर्ज है | लिंग, मोबाइल न० ( अगर पहले से ही मोबाइल न० lic में registered है तो registered मोबाइल न० ही डाले अन्यथा आपका कोई भी मोबाईल न० डाल सकते है ) फिर ईमेल तथा PAN डाले | रजिस्ट्रेशन के समय PAN डालना अनिवार्य नहीं , बाद में भी uptade कर सकते है | अंत में वर्गाकार  बटन पर टिक का sign लगाकर Proceed बटन पर क्लिक करें | 


Step – 4


Proceed बटन दबाने के बाद एक नया पेज खुलेगा  जिसमे आपको user name तथा  password का सिलेक्शन करना है और मोबाइल में भेजे गये OTP को डालकर पेज को आगे proceed करना है | अब आपका registration process कम्पलीट हो चूका


Step – 5

फिर से Lic Customer app को ओपने करे और Registered User बटन पर क्लिक करे | Registered User बटन  पर क्लिक करने के बाद Login का एक पेज खुलेगा, जंहा user Id, password तथा Date of Birth डालकर Sign In करले |


How pay lic premium online through app


Step – 6

अब आप Online payments बटन पर क्लिक करें | एक नया पेज खुलेगा| Renewal Premium / Revival बटन पर क्लिक कर तथा पालिसी नम्बर सेलेक्ट कर Check & Pay बटन पर क्लिक भुगतान के आगे की प्रक्रिया पूरा करें |


How to pay Lic premium onlineHow to pay Lic premium online


नोट - Internet Banking / Debit cards / Credit cards से भुगतान के लिए  Payment gateway में Bill Desk  का चयन करे तथा BHIM / UPI से भुगतान के लिए  के लिए  Standard Chartered का चयन करे |


Pay lic premium without registration by LIC PayDirect App


Pay LIC Premium Online के लिए आप एप में बिना registration के भी lic premium का भुगतान कर सकते है | यह online प्रीमियम भुगतान करने का एक  आसान तरीका है | इसके लिए Google Playstore  में जाकर LIC PayDirectApp डाउनलोड करलें |

Step – 1

एप को ओपन कर proceed बटन दवाये| Pay Direct भाग में please select वाले बटन से Renewal Premium / Revival को चुनकर done कर दें |


LIC PayDirect App


Step – 2

Proceed बटन दबाएँ | अब customer validation वाले पेज में निम्न सूचना भरें |


  • Pay lic premium without registration



  1. Policy Number  
  2. Installment Premium without tax
  3.  Date of Birth ( पोलिसी सर्टिफिकेट में दर्ज जन्म तिथि )
  4.   Emai Id
  5.  Mobile Number

इन सारे सूचनाएं भर कर submit बटन पर क्लिक करें तथा I Agree टैब सेलेक्ट कर पुनः submit बटन दबाये |

Step – 3

Premium Particulars का एक नया पेज खुलेगा, अगर आप अन्य पालिसी के प्रीमियम भी भुगतान करना चाहते है तो Add more Policies for Premium Payment भाग में policy number तथा  Instalment Premium without tax भर कर Add to list बटन पर क्लिक करे  | अन्यथा नीचे के Proceed बटन दबाये |

Step – 4

Proceed बटन दबाने के बाद Check & Pay टैब पर क्लिक कर Bill Desk के माध्यम से प्रीमियम का भुगतान करें |

नोट - Internet Banking / Debit cards / Credit cards से भुगतान के लिए  Payment gateway में Bill Desk  का चयन करे तथा BHIM / UPI से भुगतान के लिए  के लिए  Standard Chartered का चयन कर |


इस प्रकार Pay LIC  Premium Online की प्रक्रिया पूरा होने एवं प्रीमियम का भुगतान  हो जाने पर आप के Email में प्रीमियम भुगतान का रिसीप्ट lic द्वारा भेज दिया जाता है, जंहा से आप डाउनलोड कर सकते है |


Car Insurance Claim Process | कार इन्सुरंस क्लेम विधि |



                                     
घर पर एक कार का होना निश्चित रूप से आपका दिली तम्मना है | इसके लिए आप एक एक पैसो का बचत करते है, बैंक से लोन लेते है  और अपना मनपसंद सपनों का कार खरीदते है | घर में कार आने से परिबार की ख़ुशी दुगनी हो जाती खासकर बच्चे तो अधिक ही उत्साहित और  प्रफुल्लित होते है |

Car Insurance Claim Process


परन्तु दुर्भाग्य से कभी आपका कार दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो, इन खुशियों में बाधा उत्पन्न होती है | कार का दुर्घटना का शिकार होने का अर्थ जान माल की क्षति, जो आगे चलकर आर्थिक क्षति का रुप लेती है | आर्थिक क्षति आपके जीवन को विपरीत रूप से बुरी तरह प्रभाबित करते है |

कार इन्सुरंस क्लेम प्रोसेस 


 कार एक्सीडेंट से उत्पन्न आर्थिक क्षति से निजात पाने के लिए आपको चाहिए कार इन्सुरंस | कार इन्सुरंस, एक्सीडेंट से उत्पन्न आर्थिक क्षति को बहुत हद तक कम कर सकता है |

कार का इन्सुरंस कराना क़ानूनी तौर पर अनिवार्य कार्य है | अतः हमें  बाध्य होकर न चाहते हुए भी कार का इन्सुरंस कराना पड़ता है | पर कार का इन्सुरंस कराना बेकार नहीं जाता, एक्सीडेंट हो जाने पर कार इन्सुरंस हमे अनेक मुसीबतों से रक्षा करती है |

सिर्फ कार का इन्सुरंस होना ही पर्याप्त नहीं है, आपको car insurance claim process का सठीक जानकारी होना अति अवश्यक है | सठीक जानकारी के अभाव में एक्सीडेंट हो जाने पर इन्सुरंस कंपनी से इन्सुरंस कवरेज के राशी पाने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है |
आइये, आपको चरण दर चरण car insurance claim process की जानकारी देने की कोशिश कर रहा हूँ |

आगे बढ़ने से पहले हम कार इन्सुरंस के प्रकार – Types of Car Insurance -  के बारे में जानेंगे| मुख्य तौर पर कार इन्सुरंस दो प्रकार के होते है |
                                                                                  
पहला - Comprehensive car insurance अर्थात व्यापक कार इन्सुरंस जिसमें आपके कार, ड्राईवर, कार के अन्दर बैठे यात्री, आपके कार द्वारा टक्कर मरे गये अन्य गाड़ी या व्यक्ति आदियो का बीमा भी शामिल रहता है | इस प्रकार के बीमा थोड़ा महँगा होता है | कभी कभी इस प्रकार के बीमायो में कार को प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, तूफान आदि से हुए क्षति को भी  शामिल किया जाता है |

दूसरा -  Third party car insurance अर्थात तृतीय पार्टी कार इन्सुरंस इसमें आपके कार तथा आपके कार के अन्दर बैठे व्यक्तियों का बीमा नहीं होता है बल्कि आप के कार द्वारा टक्कर मारे गयें अन्य गाड़ी या व्यक्तियों का बीमा को शामिल किया जाता है | इस प्रकार के बीमा सस्ता होता है | यह बीमा आपको आर्थिक सहायता उपलब्ध नहीं कराता है | आमतौर  पर क़ानूनी प्रक्रियाओ से बचने के लिए इस प्रकार के बीमाओ को ख़रीदा जाता है |

Car insurance claim process – कार इन्सुरंस क्लेम विधि


Step 1 जैसे ही आपका कार दुर्घटनाग्रस्त होता है, आपको अपने कार इन्सुरंस कंपनी को दुर्घटना का सूचना देना है | आमतौर पर 24 घंटों के अन्दर बीमा कंपनी को सुचना देना होता है, लेकिन किसी किसी कंपनी में यह समय सीमा कुछ अधिक भी रहता है | पर आप समय गवाए बिना कंपनी को या उस कंपनी के बीमा एजेंट को सूचित करें | दुर्घटनाग्रस्त कार को दुर्घटना स्थल से हटाये नहीं, उसे वही रहने दे |

Step 2 दुर्घटनाग्रस्त कार तथा उस स्थल के कुछ फोटो ले लें और 1 – 2 मिनिटों का एक विडियो बना लें|

Step 3 - दुर्घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दें तथा थाना में दुर्घटना का FIR दर्ज कराए | FIR में अपने कार का रजिस्ट्रेशन न०, दुर्घटना की तिथि, समय, ड्राईवर एवं अन्य यात्रियो का विबरण का उल्लेख करें | अगर आपके कार को किसी अन्य गाड़ी द्वारा टक्कर मारी गयी है तो उस गाड़ी का सारा विबरण भी FIR में उल्लेख अवश्य करें | बीमा जानकारों का कहना है कि सिर्फ छोटी दुर्घटनाओं जैसे dent आदि नष्ट होना, को छोड़ कर अन्य बड़ी दुर्घटना, कार की चोरी आदि सभी मामलों में बीमा दावा के लिए FIR कॉपी का होना अनिवार्य है |

Step 4 – दुर्घटना स्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियो, यदि कोई हो तो, के नाम, पता तथा मोबाइल न० नोट करलें | ये आगे चल कर मुआवजा दिलाने में मदद साबित हो सकता है |

Step 5  बीमा कंपनी को दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर कंपनी घटना स्थल पर निरीक्षक (Surveyor ) भेजता है | बीमा निरीक्षक घटना का जाँच करता है, क्षति का आकलन करता है, तथा अव्यश्कता पड़ने पर स्थल पर उपस्थित लोगों से पूछताछ भी करता है | निरीक्षक की अनुमति मिलने पर कार को मरम्मत के लिए गेराज ले जा सकते है |

·         कुछ बीमा कम्पनी  कैशलेस दावा सुबिधा - cashlees claim facility - देते है | cashless claim facility के तहत उस कंपनी द्वारा सूचीबद्ध गेराजों का एक नेटवर्क होता है, कंपनी द्वारा सूचीबद्ध किसी निकटतम गेराज में कार का मरम्मत किया जा सकता है | मरम्मत का बिल बीमा कंपनी सीधा उस गेराज को भुगतान करेंगे | इस बिधि में आपको खर्चा करने की जरुरत नहीं होता है |

·         अधिकतर बीमा कंपनी reimbursment claim अर्थात क्षतिपूर्ति दावा द्वारा कार मालिक को बीमा राशी का भुगतान करते है | इस बिधि में, निरीक्षक द्वारा मरम्मत की अनुमति मिलने के उपरांत आप अपने मनपसंद गेराज में  कार का मरम्मती करा सकते है | मरम्मती के बाद बिल को बीमा कंपनी में जमा करने के उपरांत बीमा कवरेज के अनुसार राशी का भुगतान किया जाता है |

क्षतिपूर्ति दावा हेतु आवेदन के साथ संलग्न दस्ताबेजों की सूची


1.      कार इन्सुरंस पालिसी बांड के कॉपी
2.      थाना में दर्ज की गयी FIR कॉपी
3.      ड्राइविंग लाइसेंस के कॉपी
4.      कार registration certificate के  कॉपी
5.      क्षतिग्रस्त कार के मरम्मत का खर्च विवरणी
6.      शारीरिक क्षति के मेडिकल रिपोर्ट ( यदि कोई हो तो )
7.      अन्य किसी खर्च के मूल रिकॉर्ड
8.      इन्सुरंस claim के लिए  आवेदन पत्र

बीमा राशी का भुगतान

  बीमा कंपनी द्वारा नियुक्त निरीक्षक के जाँच प्रतिवेदन एवं निरीक्षक द्वारा दुर्घटना के आकलन संबंधी रिपोर्ट तथा आपके द्वारा जमा किये गये सभी आवश्यक कागजातों को कंपनी जाँच कर भुगतान की राशी तय करती है | बीमा कंपनी चेक या बैंक खाते में सीधा ट्रान्सफर के माध्यम से आपको बीमा राशी का भुगतान करता है |


                                                               Disclaimer 
ऊपर लिखित विबरण केबल जानकारी के लिए है|इसका संबंध किसी भी बीमा विशेष कंपनी से नहीं है| अधिक जानकारी के लिए अपने बीमा कंपनी से संपर्क करें |