Money Knowledge in Hindi.

24 May 2020

Group Term Life Insurance | ग्रुप टर्म लाइफ इन्सुरंस |


                    
Group Term Life Insurance | वर्तमान  समय में अन्य सुरक्षा के साथ आर्थिक सुरक्षा एक अति महत्पूर्ण विषय है | आप अपने परिवार के भरण पोषण के लिए  कढ़ी मेहनत करते है | अपने बच्चो , पत्नी, तथा माता – पिता के हर एक ख्वाइश को पूरा करने हेतु तत्पर रहते है |


 लेकिन एक सवाल पैदा होता है कि आपके बाद परिवार का देखभाल कौन करेगा ? इस सवाल का एक जवाव है वह है बीमा जिसे अंग्रेजी में इन्सुरंस कहते है | बीमा एक आर्थिक सुरक्षा कवच है, जो बुरे समय में आपके परिवार  को सबसे अधिक आर्थिक सहायता प्रदान करते है |


Group Term Life Insurance



Life insurance कई प्रकार के होते है | जैसे Endowment life insurance, Term life insurance, Whole life insurance | इस आर्टिकल में हम टर्म जीवन बीमा अर्थात Term life insurance, तथा types of term life insurance, term insurance benefits आदि के विषय में चर्चा करेंगे |

 टर्म लाइफ इन्सुरंस के प्रकार ( Types of term life insurance )


टर्म लाइफ इन्सुरंस पालिसी मुख्य रूप से दो तरह के है |  पहला Group term life insurance तथा दूसरा Term life insurance इसे “सामान्य टर्म लाइफ इन्सुरंस” भी कहते है |


सामान्य टर्म लाइफ इन्सुरंस व्यक्तिगत रूप से किसी insurance company से ख़रीदा जाता है, जो सिर्फ policyholder को ही एक निश्चित समय सीमा तक बीमा सुरक्षा देती है |

 ग्रुप टर्म जीवन बीमा क्या है ? – What is group term life insurance?


सामान्य अर्थ में टर्म इन्सुरंस एक ऐसा बीमा सुरक्षा है, जिसमे बीमाधारक की मृत्यु होने पर ही उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिलता है | पालिसी अवधि समाप्त होने तक अगर बीमाधारक जीवित रहता है, तो उस स्थिति में किसी प्रकार का आर्थिक लाभ नहीं मिलता है | अर्थात टर्म इन्सुरंस पालिसी अन्य इन्सुरंस पालिसी की तरह बचत योजना नहीं है | यह केवल एक सुरक्षा पालिसी है |


जैसे की नाम से ही पता चलता है, ग्रुप टर्म लाइफ इन्सुरंस किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि लोगों के एक ग्रुप अर्थात समूह को सुरक्षा प्रदान करता है | यह ग्रुप या समूह  कई प्रकार से निर्मित हो सकते है | जैसे –

  1. Employers  और  Employees के group                       
  2. Non – Employers  और  Employees के group
  3. Banks  और इसके  Account holders  के group
  4. Financial organization और इसके Members  के group
  5. Professional group ( व्यावसायिक ग्रुप )
  6. किसी अन्य प्रकार के ग्रुप


किसी नियोक्ता (company) अपने कर्मचारियों के लिए  किसी बीमा कंपनी से group term insurance  policy खरीदता है और पालिसी उस कम्पनी के नाम से रहता है | जिसे master policy कहा जाता है | उस कंपनी के अधीन कार्यरत कर्मचारी स्वतः ही उस कंपनी द्वारा ख़रीदे गये ग्रुप टर्म इन्सुरंस के कवरेज के अंतर्गत आ जाते है |


जैसे जैसे नये कर्मचारी उस कंपनी से जुड़ते जाते है, स्वतः ही कंपनी के group term life insurance के कवरेज के दायरे में आ जाते है | लेकिन जब तक कर्मचारी उस कंपनी से जुड़े रहते है, तभी तक उस कर्मचारी का कवरेज कायम रहता है | जैसे ही वह उस कंपनी से हट जाता है, उनका बीमा कवरेज समाप्त हो जाता है |


कुछ कंपनी अपने कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा देने के एवज में उनके वेतन से प्रति माह एक निश्चित राशी काट लेती है | काटे गये राशी बहुत ही कम होती है | कई कंपनी अपने कर्मचारियों को मुक्त में ग्रुप इन्सुरंस कवरेज देती है |


ग्रुप टर्म  इन्सुरंस के खासियत ( Feature of group term insurance plans )


  1. यह काफी सस्ता होती है | प्रीमियम राशी व्यक्तिगत पालिसी राशी के तुलना में कम होता है |
  2. इसमें बीमा कवरेज की राशी अधिक होती है |
  3. आवेदन प्रक्रिया शीघ्र और आसन |
  4. इसमें दस्ताबेजों की आवश्यकता कम होती है |
  5. इस प्रकार के बीमा में पालिसी धारक की पोलिसी समय अवधि के अन्दर मृत्यु  नहीं होने पर पालिसी अवधि समाप्ति के पश्चात् कुछ भी राशी प्राप्त नहीं होती है | अर्थात मैच्युरिटी लाभ नहीं मिलता है |
  6. सरेंडर लाभ भी इस प्रकार के पालिसी में नहीं मिलता है |
  7. कुछ अतिरिक्त भुगतान पर दोहरी दुर्घटना लाभ ( दुर्घटना में मृत्यु होने पर ) |
  8. अन्य जीवन बीमा की तरह इस पर tax benefit का लाभ मिलता है, यदि प्रीमियम का भुगतान आप करते है |


ग्रुप टर्म इन्सुरंस प्लान्स से कैसे जुड़े ? ( How to join group term insurance plans )


आमतौर पर कोई नियोक्ता (company) ग्रुप टर्म इन्सुरंस के master policy खरीद कर अपने कर्मचारियों को उस ग्रुप टर्म इन्सुरंस से जोड़ता है |  इस स्थिति में जो व्यक्ति किसी कंपनी के कर्मचारी नहीं है, उनके लिए ग्रुप टर्म लाइफ इन्सुरंस प्लान्स लेना मुस्किल हो जाता है | वर्त्तमान समय में इसके विकल्प भी बनते जा रहे है | कई बैंक अपने खाता धारकों को कम भुगतान पर ग्रुप इन्सुरंस की सुविधा उपलब्ध करा रही है | कई गैर व्यावसायिक संगठन भी यह सुबिधा दे रही है पर आपको उस संगठन की सदस्य होना होगा | आजकल सामाजिक संगठन भी संगठन के नाम से बीमा कंपनी से ग्रुप टर्म लाइफ इन्सुरंस का मास्टर पालिसी खरीद कर अपने संगठन के सदस्यों को बीमा सुबिधा उपलब्ध करा रही है | इस प्रकार के संगठनों में पालिसी प्रीमियम का भुगतान सदस्यों द्वारा किया जाता है |


ग्रुप टर्म इन्सुरंस प्लान्स प्राप्त करने की योग्यता ( Eligibility to get group term insurance plans)

  1. सदस्यों की आयु 18 वर्ष से 69 तक |
  2. सदस्यों की न्यूनतम संख्या 25 होना चाहिए  | किसी किसी इन्सुरंस कंपनी में यह संख्या कम या ज्यादा भी होता है |
  3. पालिसी टर्म – 1 वर्ष |


कवरेज ( Coverage ) - Benefits 

  1. मृत्यु –  दुर्घटना में बीमाधरी की मृत्यु होने पर नॉमिनी को पूर्ण बीमा राशी मिलता है |
  2. पूर्ण अपाहिज  - दुर्घटना में दोनों हाथ या दोनों पैर या दोनों आँख की पूर्ण क्षति अथवा इनके कभी न उपयोग करने लायक हो जाना अथवा एक आँख तथा एक हाथ या एक पैर के क्षति के स्थिति में पूर्ण बीमा राशी प्राप्त होता है |
  3. अर्ध अपाहिज  - दुर्घटना में एक पैर या एक हाथ या एक आँख की क्षति या इनके अनुपयोग के लायक हो जाने के स्थिति में पूर्ण बीमा राशी के 50 % प्राप्त होता है


निष्कर्ष ( Conclusion )


Group term life insurance वर्त्तमान समय की अनेक आवस्यक्ताओ में से एक है | यह जोखिम को कम करने में कारगर उपाय है जो हमारे परिवार को बुरे वक्त में आर्थिक मदद प्रदान करती है | अपने नियोक्ता से group insurance के कवरेज पाना आपका हक़  है | किसी कंपनी के कर्मचारी नहीं होने के स्थिति में, आपको ग्रुप इन्सुरंस की सुरक्षा प्रदान करने वाले संगठनों से जुड़ कर इसका फ़ायदा लेना चाहिए | यह सस्ता और सबसे अच्छा पालिसी है | आपके बाद अगर कोई आपके परिवार को सहायता करेगा वह पैसा और केवल इन्सुरंस ही है जो सही मायने में मृत्यु के पश्चात परिवार को पैसा उपलब्ध कराता है |







No comments:

Post a Comment